Follow Us:

बुरे फंसे फिल्मों के बाबूजी, मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोप तय किये ।

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बहुचर्चित मी- टू कैंपेन के तहत आलोक नाथ पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर बुधवार को मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि एक महीने पहले लेखिका और निर्माता विनिता नंदा ने आलोक नाथ के खिलाफ 17 अक्टूबर को ओशिवरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आलोक नाथ ने पीड़िता के खिलाफ मानहानि का मामला मुंबई मजिस्ट्रेट अदालत में दाखिल किया था।

दरअसल, पीड़िता ने अपनी शिकायत में अन्य बातों के अलावा आलोक नाथ पर 19 साल पहले कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उस दौरान आलोक नाथ और विनिता नंदा एक साथ काम कर रहे थे। आलोक नाथ ने पीड़ित द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है।