Follow Us:

तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार जारी करेगी 75 रुपये का सिक्का

समाचार फर्स्ट |

तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्र की मोदी सरकार नेता जी सुभाष चंद्र बोस की याद में 75 रुपये का विशेष सिक्का जारी करेगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। वित्त मंत्रालया ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दिया है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पोर्ट ब्लेयर में सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार तिरंगा फहराया था। तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्र सरकार सरकारी ढलाई कारखाने में 75 रुपये का सिक्का तैयार करेगी। उन्होंन कहा कि 35 ग्राम के इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और पांच-पांच फीसदी तांबे और निकल का प्रयोग किया जाएगा।

इस सिक्के में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर, सेलुलर जेल की पृष्ठभूमि में ध्वज को सलामी देते हुए दिखाई देगी। चित्र के निचे वर्षगांठ के साथ 75 का अंक छपा होगा साथ ही देवनागरी और अंग्रेजी भाषा में पहला तिरंगा फहराने का दिल सिक्के पर छपा होगा।