Follow Us:

हरियाणा में डॉक्टर की लापरवाही, चपरासी ने लगाए मरीज को टांके

समाचार फर्स्ट |

हरियाणा में डॉक्टर की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां अस्पताल के एक चपरासी ने घायल को टांके लगाए और डॉक्टर खड़ा होकर तमाशा देखता रहा। मामला रोहतक के सिविल अस्पताल का है।

पीड़ित ने बताया कि 10 नवंबर को वह घायल अवस्था में अस्पताल गय़ा। उसके घाव से खून निकल रहा था। इस दौरान डॉक्टर वहां खड़ा रहा और चपरासी ने घावों पर टांके लगाए। मरीज ने बताया की घावों पर टांके लगाने से पहले डॉक्टर ने पेन किलर देने की जरूरत भी नहीं समझी। अस्पतान में डॉक्टरों की इस लापरवाही का सारा मामला कैमरे में कैद हो गया है। घटना का वीडियो सामने आते ही मामला गरमाने लगा है।