Follow Us:

भूकंप के झटकों से हिला पूर्वोत्तर, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से तत्काल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक भूकंप वैज्ञानिक ने कहा कि, "भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई। यह भूकंप गुरूवार दोपहर करीब सवा एक बजे आया और इसका केंद्र मणिपुर के सेनापति जिले में था।" भूकंप के झटके असम, मेघालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र के आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।

देश के पूर्वोत्तर राज्यों -असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर को भूकंप वैज्ञानिक दुनिया का छठा प्रमुख भूकंप संभावित क्षेत्र में मानते हैं।