<p>सोमवार को भारतीय वायुसेना के लिए बेहद ऐतिहासिक दिन रहा। फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज (कैप्टन), फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि (को-पायलट) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल (फ्लाइट इंजीनियर) मीडियम लिफ्ट हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली देश की पहली 'सभी महिला क्रू' बन गई हैं। उन्होंने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में एयरबेस पर बैटल इनोक्यूलेशन ट्रेनिंग मिशन के लिए Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर उड़ाया।</p>
<p>फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज पंजाब के मुकेरियां से हैं और संयोग से Mi-17 V5 उड़ाने वाली पहली महिला पायलट भी हैं। फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि रांची की रहने वाली हैं और झारखंड की पहली महिला पायलट भी हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर हैं।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…