इंडिया

भारत में पहली mRNA कोविड वैक्सीन को मंजूरी, कीमत अभी तय नहीं

भारत में पहली mRNA कोविड वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने आपात इस्तेमाल की अनूमति दे दी है। इस वैक्सीन को 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को दिया जा सकता है। इस वैक्सीन को पुणे की जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स ने तैयार किया है। वैक्सीन को 2-8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में रखना होगा।

जेनोवा बायोफार्मास्युटिक्स लिटिमेट के सीईओ संजय सिंह ने बताया कि यह वैक्सीन कोरोना की दूसरी लहर पर आधारित है, इसका तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। हमे इससे सुरक्षित और सक्षम नतीजे मिले हैं। हम इस वैक्सीन की शुरुआत एनटीएजीआई की अनुमति के 72 घंटे के भीतर करेंगे। हम इस वैक्सीन की 200-300 मिलियन डोज तैयार कर सकते हैं।

संजय सिंह ने बताया कि लॉजिस्टिक की समस्या की वजह से यह वैक्सीन जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच सकी। वैक्सीन की कीमत अभी तय नहीं हुई है। इसको लेकर हम सरकार से बात कर रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की कीमत प्रतिस्पर्धात्मक होगी। संजय सिंह ने बताया कि हमे पूरा भरोसा है कि यह वैक्सीन अपनी गुणवत्ता से पहचान बनाएगी और लोग इसे स्वीकार करेंगे।

बता दें कि कंपनी को पहले ही सीडीएससीओ ने लाइसेंस दे रखा है, कंपनी के पास 70 लाख वैक्सीन को बेचने का टास्क है। संजय सिंह ने बताया कि अब जब हमे ईयूए प्राप्त हो गया है, हम जल्द ही इस वैक्सीन को डिलिवर कर सकते हैं। हमारी मौजूदा क्षमता 50 लाख डोज प्रति महीना है, जिसे हम जल्द ही दो-तीन गुना बढ़ा लेंगे।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

17 mins ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

21 mins ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

35 mins ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

3 hours ago

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

3 hours ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

3 hours ago