Follow Us:

देश भर में रही भारतीय नौसेना दिवस की धूम, देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

समाचार फर्स्ट डेस्क |

4 दिसंबर का दिन नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज पूरे देश ने भारतीय नौसेना दिवस मनाया गया और भारतीय नौसेना को ढेर सारी शुभकामनाएं दी गईं। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नौसेना के बहादुर जवानों और उनके परिवार वालों को नौसेना दिवस की बधाई दी।

साथ ही उनके कमांडर-इन-चीफ ने ट्वीट कर कहा, नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के सभी पुरुषों और महिलाओं को मेरी शुभकामनाएं। हमारी समुद्री सेनाओं की सुरक्षा करने, हमारे व्यापार मार्गों को सुरक्षित रखने और मानवीय आपातकाल में जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्र को आपकी प्रतिबद्धता पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, भारतीय नौसेना के सभी बहादुर कर्मचारियों उनके परिवारों को नौसैनिक दिवस की बधाई। भारत राष्ट्र की सुरक्षा करने और आपदा राहत के दौरान नौसेना की सराहनीय भूमिका के लिए आभारी है। साल 1971 में हुए हमले में भारतीय नौसेना ने 4 पाकिस्तानी जहाजों को डुबा दिया और पाकिस्तानी नौसेना के 500 कर्मियों को मारकर कराची बंदरगाह को नष्ट कर दिया था।

गौरतलब है कि साल 1971 के भारत- पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में नौसेना दिवस मनाया जाता है। सभी पार्टियों के नेताओं ने भारतीय नौसेना दिवस पर इससे जुड़े पुरुषों और महिलाओं की तारीफ की।