Categories: इंडिया

पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा, CPM सांसद मोहम्मद सलीम की कार पर हमला

<p>पश्चिम बंगाल के रायगंज में टीएमसी के हंगामे के बाद अब सीपीएम प्रत्याशी मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर हमला हुआ है। इस्लामपुर इलाके में सलीम की कार पर पथराव किया गया है। इससे पहले सुबह बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, सीपीएम प्रत्याशी और मौजूदा सांसद मोहम्मद सलीम का काफिला इस्लामपुर इलाके से गुजर रहा था। तभी कुछ लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। काफिले की गाड़ियों पर पथराव किया गया। हालांकि, मोहम्मद सलीम को चोट नहीं आई है। मौके पर सुरक्षाबलों की टुकड़ी पहुंच गई है।</p>

<p>रायगंज से 110 किलोमीटर इस्लामपुर के बूथ पर मोहम्मद सलीम गए थे। इस दौरान एक बूथ पर छापेमारी की खबर मिली। मोहम्मद सलीम जैसे ही बूथ पर जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव किया। मोहम्मद सलीम बूथ पर पहुंच गए हैं और पथराव करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक इस्लामपुर में चोपड़ा के दिगिरपर मतदान केंद्र पर अज्ञात बदमाशों द्वारा कथित रूप से वोट डालने से रोकने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। मौके से अज्ञात बदमाशों को भगा दिया गया है और वोट डलवाए जा रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

22 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

46 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

3 hours ago