Follow Us:

मोदी सरकार चुनावों से पहले प्राइवेट कर्मचारियों को देगी बड़ी सौगात

समाचार फर्स्ट |

मोदी सरकार चुनावों से पहले प्राइवेट कंपनीयों में काम करने वाले वर्करों को एक बड़ी सौगात देने वाली है। सूत्रों के अनुसार सरकार इस साल के अंत तक ग्रेच्युटी मिलने की समय सीमा घटाने की तैयारी कर रही है। सरकार ग्रेच्युटी मिलने की समय सीमा को 5 साल से घटाकर 3 साल करने की तैयारी कर रही है।

सूत्रों के अनुसार सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और लेबर मिनिस्ट्री ने इंटस्ट्री से इस पर राय मांगी है। मंत्रालय इस पर इंडस्ट्री का राय जानना चाहता है कि एेसा करने इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्ताव को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के नए बोर्ड के सामने रखा जाएगा।