Follow Us:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला, 5 जवान और 1 नागरिक घायल

समाचार फर्स्ट |

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों को ले जा रहे ट्रक को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने ट्रक को निशाना बनाते हुए महादेव घाट इलाके में एक आईईडी ब्लासट किया। इस हमले में बीएसएफ के 4 जवान, एक डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और एक आम नागरिक घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद पहुंची बैकअप टीम ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 2 जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी की दूरी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। अभी भी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एहतियात के तौर पर जवानों ने राहगीरों को सीआरपीएफ कैम्प में रोक लिया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए बैकअप पार्टी रवाना कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर जवानों ने महादेव घायल इलाके की सर्चिंग तेज कर दी है।