Categories: इंडिया

दिल्ली में 4-15 नवंबर तक फिर लागू होगा ऑड-ईवन का नियम

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 से 15 नवंबर के बीच ऑड-ईवन नियम को फिर से लागू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नवंबर के महीने में दिल्ली के आस-पास के राज्यों में पराली जलाई जाती है, इस वजह से दिल्ली गैस चेंबर बन जाता है। इसलिए एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू करने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार के साथ अपने स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकती है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में नवंबर के महीने में ऑड-ईवन को लागू करने से राज्य में प्रदूषण काफी कम हुआ है। दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहां प्रदूषण कम हुआ है, सरकार की कोशिश है कि इसे और भी कम किया जाए।

केजरीवाल ने कहा कि इसे लेकर हमने जनता से सुझाव मांगा और एक्सपर्ट्स से चर्चा की थी। दीवाली पर पटाखे की वजह से ज्यादा धुंआ होता है, ऐसे में दिल्ली के लोगों को अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पटाखे ना जलाएं, यह सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर भी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से संबधित शिकायतों का निपटारा करने के लिए वॉररूम भी बनाया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago