इंडिया

सिंघू बॉर्डर पर निर्मम हत्या, लटका मिला युवक का शव

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करके उसके शव को बैरिकेड से लटका दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक के शव को 100 मीटर तक घसीटा भी गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान भी हैं।

हैरानी की बात यह है कि घटना सिंघु बॉर्डर पर वहां घटी है जहां किसान पिछले करीब 11 महीनों से कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और धरने पर बैठे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, युवक का शव आंदोलनकारियों के मुख्य मंच के पास ही बैरिकेड से लटका हुआ मिला। शव मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया और लोग हंगामा करने लगे। पहले तो पुलिस को भी शव के पास जाने नहीं दिया जा रहा था, लेकिन पुलिस किसी तरह से वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बताया यह भी जा रहा है कि किसानों के मंच पर युवक के शव को लटकाने के बाद कुछ लोग उसे नीचे उतारने भी नहीं दे रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे सिविल अस्पताल भेजा गया। युवक का शव मिलने के बाद सिंघु बॉर्डर पर हंगामा भी शुरू हो गया।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

43 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago