इंडिया

J&K: आतंकी हमले में एक और जवान शहीद, 11 घायल जवानों में 1 की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को हुए आतंकी हमले में एक और जवान शहीद हो गया है। अब इस आतंकी हमले में कुल 3 जवान शहीद हो चुके हैं। इसके अलावा अस्पताल में 11 अन्य घायल जवानों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिछले कल सोमवार को 2 जवानों की मौत हो चुकी थी। अब मंगलवार को भी एक जवान के शहीद होने से 3 जवानों की मौत होने की ख़बर है।

वहीं, दूसरी ओर सर्च अभियान के दौरान एक आतंकी के मारे जाने की ख़बर है। हमला जम्मू-कश्मीर की 9वीं बटालियन की सशस्त्र पुलिस बस पर पंथा चौक इलाके के जेवान में हुआ। पुलिस ट्रेनिंग कैंप के बाहर घटना को अंजाम दिया गया। बाइक सवार 4-5 आतंकवादी बस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की गई है। आतंकी हमले की जिम्मेदारी नए आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। इसे लश्कर से जुड़ा संगठन बताया जा रहा है। श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों के कब्जे से काफी मात्रा में हथियारों को बरामद किया गया।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago