Follow Us:

सोमवार को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा पाकिस्तान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पाकिस्तान सोमवार को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा। दोनों देशों के राजनयिकों ने इस बात की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत को बताया है कि सात अप्रैल को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा और अगले दिन वाघा बॉर्डर के रास्ते उन्हें भारत को सौंपा जाएगा। पाकिस्तान ने यह कदम तब उठाया है जब भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग को 385 मछुआरों और 10 भारतीय कैदियों को रिहा करने के लिए स्पेशल नोट लिखा था।

विदेश मंत्रालय ने अपने नोट में लिखा, “कुल 385 भारतीय मछुआरे ऐसे हैं जिनकी नागरिकता पाकिस्तान को बता दी गई है ओर जो पाकिस्तान के जेलों में बंद है। हम निवेदन करते हैं कि इन मछुआरों को उनकी नावों के साथ जल्द से जल्द भारत को सौंप दिया जाए।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने पांच नागरिकों समेत कुल 360 भारतीय कैदियों को इस महीने रिहा करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान हर सप्ताह 100 कैदियों को रिहा करेगा। 29 अप्रैल को कैदियों का अंतिम बैच भारत को सौंपा जाएगा।