Follow Us:

भारत-पाक राष्ट्रगान का मैशअप सॉन्ग हुआ वायरल, पाक सिंगर्स ने गाया ‘जन गण मन’

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत कल ( मंगलवार) स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। पाकिस्तान आज ( सोमवार) मना रहा है। दोनों देश अपनी आजादी की 70वीं सालगिरह मना रहे है। जहां सरहद के आर-पार गोलियां दागी जाती है। और दोनों देशों के जवान शहीद होते है। इन देशों के बीच शांति का माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया पर भारत पाक राष्ट्रगान का मैशअप सॉन्ग वायरल हुआ है। 

इस वीडियो में दोनों देशों के गायक एक-दुसरे के राष्ट्रगान गाते नज़र आ रहे है। जहां पाकिस्तानी गायक भारत के राष्ट्रगान को गा रहे है वहीं भारत के सिंगर पाकिस्तान का राष्ट्रगान गा रहे है।

 

शांति का समर्थन करने के इरादे से  फेसबुक पर वॉयस ऑफ राम पीस थीम 11 अगस्त को पोस्ट किया था। तीन मिनट 17 सेकेंड के पीस एंथम को भारत के बैंड इंडियन एकापेला बैंड वॉक्सकॉर्ड ने पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाया है।

Watch Video : वॉयस ऑफ राम पीस थीम