Follow Us:

माहात्मा गांधी के पुतले पर गोली मारने वाली पूजा पांडेय गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में हिंदू महासभा की सचिव पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूजा पांडेय को दिल्ली से नोएडा में एंट्री करते वक्त गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूजा पांडेय के साथ उसके पति अशोक पांडेय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अभी तक इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस आज पूजा पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय को कोर्ट में पेश करेगी।

आपको बता दें कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को उनके पुतले को पूजा पांडेय ने एयर पिस्टल से गोली मारी थी। इसके बाद इसका वीडियो भी सामने आया था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद पूजा पांडेय अंडरग्राउंड हो गई थी, लेकिन से पुलिस उसकी तलाश में जोरशोर से जुटी थी। पुलिस पिछले कई दिनों से पूजा पांडेय समेत मामले के सभी 13 आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।