इंडिया

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, 67 साल की उम्र में निधन

जाने माने वरिष्ठ पत्रकार विनोद का 67 साल की उम्र में निधन हो गया. विनोद दुआ लंबी बीमारी से जूझ रहे थे. दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके विनोद दुआ हिंदी पत्रकारिता के जाने-माने चेहरे थे. दुआ की पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जून में निधन हो गया था.

उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने विनोद दुआ के निधन की जानकारी दी. रविवार को विनोद दुआ का अंतिम संस्‍कार होगा. वह 67 साल के थे. दुआ को इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ.

विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हमारे बेपरवाह, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है. उन्होंने एक अद्वितीय जीवन जिया, दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से 42 सालों तक पत्रकारिता की उत्कृष्टता के शिखर तक बढ़ते हुए, हमेशा सच बोलते रहे. अब वे हमारी मां और उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में हैं.”

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago