इंडिया

क्या दो विधायकों के समर्थन में चन्नी बन गए सीएम? सुनील जाखड़ का बड़ा खुलासा

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा खुलासा किया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद नए सीएम के लिए कांग्रेस में वोटिंग हुई थी। 79 विधायकों में से 42 ने मेरे पक्ष में वोटिंग किया था। चरणजीत चन्नी के साथ सिर्फ दो विधायक थे। इसके बावजूद वह सीएम बन गए। जाखड़ ने कहा कि मेरे बाद सबसे ज्यादा 16 विधायकों ने सुखजिंदर रंधावा, 12 विधायकों ने कैप्टन की पत्नी महारानी परनीत कौर का नाम लिया था। नवजोत सिद्धू के पक्ष में छह विधायकों ने वोट दिया था।

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सुनील जाखड़ के दावे पर कहा है कि ये कांग्रेस का कोई नया रवैया नहीं है, जब नेहरू जी अध्यक्ष बने थे तब उनके हक में कौन था तब सभी पटेल जी के हक में थे। जब पटेल जी का सम्मान नहीं किया गया तो जाखड़ जी की बात अलग है?

पिछले साल सितंबर में, चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जबकि सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। विशेष रूप से, जाखड़ पिछले कुछ समय से अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर रहे हैं।

जाखड़ की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कांग्रेस पार्टी ने अभी तक पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 27 जनवरी को जालंधर में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के कार्यकर्ता फैसला लेंगे।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

21 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

24 mins ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

7 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

7 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago