Categories: इंडिया

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में 4 किसान नेताओं को मारने की साजिश में शामिल संदिग्ध शख्स पकड़ा

आज किसान आंदोलन का लगातार 59वां दिन है। इस बीच किसानों ने आंदोलन स्थल से एक ऐसे संदिग्ध शख्स को पकड़ा है, जो 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर मार्च के दौरान गोली चलाने वाला था। सिंघु बॉर्डर पर ये शख्स आंदोलन स्थल में बाधा डालने आया था। इसी दौरान किसानों को कुछ शक हुआ और उसे पकड़ लिया। किसानों के अनुसार, शख्स से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने उगल दिया कि वह ट्रैक्टर मार्च को रोकने के लिए गोली चलाने वाला था। उसे इसके आदेश दिए गये थे। उसे इसके लिए हथियार भी दिए गये थे। चार किसान नेताओं को मारने के लिए फोटो भी दिए गये थे।

किसानों ने मुंह पर कपड़ा ढाके इस शख्स को मीडिया के सामने भी पेश किया। मीडिया को इस शख्स ने बताया कि दो जगह हथियार दिए हैं। हमारा प्लान था कि 26 तारीख को किसान बढ़ने की कोशिश करेंगे। तब एक शख्स सबसे पहले गोली चलाकर रोकने की कोशिश करेगा। इसके बाद भी नहीं रुकते तो घुटने पर गोली मारने की योजना थी। और फिर कुछ लोग पीछे से गोली चलाने को लगाये गये हैं, जो पीछे से गोली चलायेगा। इसके साथ ही जो मंच पर किसान होंगे, उन पर गोली चलाने को कहा गया था। उन चार किसानों की हमें फोटो भी दी गई थी।

जिन चार किसान नेताओं को मारने को कहा गया था, उनके नाम नहीं पता लेकिन हमारे पास उनके फोटो हैं। ये सब जिसकी योजना पर किया गया है वो एक थाने में पुलिस वाला है। वो हमसे मुंह ढंककर मिलने आता था। किसानों ने इस शख्स को पकड़ लिया और मीडिया के सामने सब उगलवाया। इस शख्स को पुलिस को सौंपा जा रहा है। बता दें कि किसान 26 मार्च को ट्रैक्टर मार्च निकालने वाले हैं। शख्स का कहना है कि इसी मार्च को रोकने के लिए लगाया गया था। हम इसे रोकने की कोशिश करने वाले थे। इसके लिए बंदूकें दी गई थीं।

Samachar First

Recent Posts

विभाजन की सोच अब कांग्रेस को विभाजित करने लगी है: राजीव भारद्वाज

कांगड़ा, देश को विभाजित करने वाली सोच कांग्रेस पार्टी को ही विभाजित करने लगी है।…

13 hours ago

निर्वाचन विभाग ने किया 88 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने…

13 hours ago

खनन माफिया ने शुक्र व पुंग खड्ड में क्रशर लगाकर डकार ली खनिज संपदा : मुख्यमंत्री

बिलासपुर/घुमारवीं/झंडूता: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जनता की संपदा को…

13 hours ago

सांप्रदायिक,घोर जातिवादी व परिवारवादी है कांग्रेस : कंगना

मंडी, कुल्लू, मंडी लोकसभा प्रत्याशी का कंगना रनौत ने आज लाहौल स्पीति के उदयपुर व…

13 hours ago

धर्मशाला में 24 और 25 को बिजली बंद

धर्मशाला, 22 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…

13 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1438 ने डाला पहले दिन घर से वोट

घर-घर पहुंचीं पोलिंग पार्टी, मतदान को लेकर उत्साहित दिखे बुजुर्ग और दिव्यांग मतादाता  कांगड़ा-चम्बा संसदीय…

15 hours ago