Follow Us:

6 जनवरी को शुरू होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

समाचार फर्स्ट |

5 और 6 जनवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, मगर कई अद्भुत संयोग इसे बेहद खास बना रहे हैं। साल 2019 के शुरूआत के बाद पहले हफ्ते में ही साल का पहला ग्रहण है। 5 जनवरी की आधी रात से ही ये ग्रहण शुरू होगा जो 6 जनवरी दिन तक रहेगा।

ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लिहाजा इससे किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। खासतौर से गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, अमेरिका में दिखाई देखा। लिहाजा इसका असर भी वहीं तक सीमित रहेगा।

इन राशि वाले लोगों की किस्मत चमकेगी किस्मत

साल का पहला सूर्य ग्रहण भले ही भारत में नजर नहीं आएगा। मगर देश के प्रमुख ज्योतिषियों का कहना है कि इससे 4 राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। पंडित अमित शस्त्री के अनुसार यह 4 राशियां हैं सिंह, धनु, तुला और कुंभ राशि है।

सूर्यग्रहण के बाद इन राशि वालो पर जमकर खुशियों की बरसात होगी। इन राशि वाले लोगों के लिए ये समय बेहद खास होगा, शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। जीवन में आने वाली सभी प्रकार की विनाशकारी शक्तियों का नाश होगा।