Categories: इंडिया

हार्दिक पटेल और कांग्रेस के बीच आरक्षण पर बन गई बात

अहमदाबाद में हार्दिक पटेल ने बुधवार  कहा कि सरकार बनी तो कांग्रेस आरक्षण के लिए प्रस्ताव पास करवाएगी। मैंने जानकारों से बात की है और 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण संभव है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगें गुजरात के हित में हैं। हम चाहते हैं कि गुजरात के लोगों को समान अधिकार मिल सकें। गुजरात के विकास की झूठी तस्वीर दुनिया को दिखायी जा रही है।

कांग्रेस ने मानी आरक्षण की मांग

हार्दिक ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो आर्टिकल 31 C को ध्यान में रखते हुए विधानसभा में पटेल समाज के आरक्षण का बिल पास करेगी। सर्वे करके जिन लोगों को सामाजिक या आर्थिक रूप से आरक्षण की जरूरत है उन्हें दिया जाए। पटेल ने आगे कहा कि कुछ वर्गों को जरूरत से ज्यादा आरक्षण दिया गया है। आरक्षण को लेकर कांग्रेस हमारी मांगों पर सहमत है। पाटीदार समाज को शिक्षा और रोजगार का अधिकार चाहिए।  इससे तमाम समाज का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से हमारी रिश्तेदारी नहीं है लेकिन उसने ओबीसी सर्वे की बात कही थी।

बीजेपी की नीयत में ही खोंट

हार्दिक ने कहा कि  बीजेपी की तो नीयत में ही खोंट है। बीजेपी ने हमारे लोगों को खरीदने की कोशिश की। बीजेपी हार के डर से साजिश कर रही है। मंडल कमिशन की सूची के आधार पर बिना आरक्षित वर्ग के लिए सर्वे होगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरक्षण का यह फार्मुला विस्तार से घोषणा पत्र में रखना होगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

19 mins ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

32 mins ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

1 hour ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

3 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

3 hours ago