Follow Us:

आज भारत में लॉन्च होगा 75 रूपए का खास सिक्का

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज पोर्ट ब्लेयर में एक 150 फीट ऊंचा झंडा फहराएंगे और सुभाष चंद्र बोस की याद में एक सिक्का जारी भी जारी करेंगे। यह सिक्का 75 रुपये का होगा और कई मायनों में यह अन्य सिक्कों से अलग भी होगा।

माना जा रहा है कि उस वक्त नेताजी की ओर से किए गए इस ऐतिहासिक कार्य के 75 साल होने पर 75 रुपये का सिक्का जारी किया जा रहा है। बता दें कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का झंडा फहराया था। यह सिक्का स्मारक सिक्का होगा, जिसे कोमेमोरेटिव कॉइन कहा जाता है। इस सिक्के को आम चलन में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, बल्कि यह सिक्के स्मारक के तौर पर ही होंगे। इन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्राप्त भी किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया 100 रुपये का स्मारक सिक्का

पिछले महीने ही वित्त मंत्रालय ने यह नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी गई थी कि पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर यह सिक्का जारी किया जाएगा। केंद्र सरकार की अधिकृत अथॉरिटी मिंट 75 रुपये का यह सिक्का तैयार करेगी। जानते हैं इस सिक्के से जुड़ी खास बातें।

सिक्के पर बने इस निशान में छुपे हैं कई राज

– इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा

– इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु होगी

– रिपोर्ट्स के अनुसार, सिक्के पर सेल्युलर जेल के पीछे तिरंगे को सलामी देते नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र बना होगा

– पोर्ट्रेट के नीचे 75 अंक का मतलब 'वर्षगांठ' होगा

– सिक्के पर देवनागरी और अंग्रेजी में 'प्रथम ध्वजारोहण दिवस' लिखा होगा