Categories: इंडिया

ट्वीटर ने भारत में नियुक्त किया शिकायत अधिकारी, विनय प्रकाश को सौंपी जम्मेदारी

<p>नए आईटी नियमों को लेकर ट्विटर और भारत सरकार के बीच मार्च से चल रहा तानाव अब खत्म होने की कगार पर है। ट्विटर ने भारत के नए आईटी नियमों को मान लिया है। साथ ही ट्वीटर ने विनय प्रकाश को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर विनय प्रकाश को अपने स्थानीय शिकायत अधिकारी के रूप में नामित किया है और उनका पता भी दिया है।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि नए आईटी नियमों के अनुपालन को लेकर ट्वीटर और भारत सरकार के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बार बार नोटिस मिलने के बाद भी ट्वीटर नए आईटी नियमों की अनुपालना नहीं कर रहा था। जिसके बाद से ट्वीटर लगातार विवादों के घेरे में था।&nbsp;</p>

<p>वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 जुलाई को एक मामले की सुनवाई के दौरान ट्विटर को यह कहा था कि अगर वह भारत के नए आईटी नियमों को लागू नहीं करता है तो उसे किसी भी तरह का कानूनी संरक्षण नहीं दिया जा सकता। ऐसे में यदि किसी नियम का उल्&zwj;लंघन होता हुआ मिले तो सरकार कानून के मुताबिक कार्रवाई कर सकती है। कोर्ट के इस फैसले के बाद ही ट्वीटर ने भारत में विनय प्रकाश को शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है।</p>

<p>बता दें कि नए आईटी नियम के मुताबकि 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाली कंपनी को तीन प्रमुख लोगों की नियुक्ति करना अनिवार्य है। इसमें मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी, स्थानीय शिकायत अधिकारी शामिल हैं। नए नियम के अनुसार तीनों कर्मियों को भारत में निवासी होना चाहिए।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

11 mins ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

30 mins ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

33 mins ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

43 mins ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

1 hour ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

5 hours ago