इंडिया

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कैथल जिले में सबसे अधिक 37.4 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि यमुनानगर में 37.2, अंबाला में 32.6, और पंचकूला में 28.7 प्रतिशत वोटिंग हुई। कुरुक्षेत्र में 30.2, करनाल में 28.8, पानीपत में 36.6, सोनीपत में 30.8, और जींद में 33.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी तरह फतेहाबाद में 30.0, सिरसा में 28.8, हिसार में 29.3, और भिवानी में 33.6 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। हरियाणा के अन्य जिलों जैसे चरखी दादरी में 30.4, रोहतक में 27.6, झज्जर में 26.2, और गुरुग्राम में 26.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है।


हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच हिंसक विवाद सामने आया। पिहोवा के गांव मुर्तजापुर स्थित बूथ नंबर 152 पर वोटिंग के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मतदान अधिकारियों को मतदान रोकना पड़ा और मामला शांत करने के लिए पुलिस बल बुलाना पड़ा। उप पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष और उप मंडल अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया। करीब आधे घंटे तक मतदान रुका रहा, लेकिन स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पुनः मतदान शुरू कराया गया।

महिलाओं और युवाओं का उत्साह

मतदान के प्रति मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, खासतौर पर महिलाओं और युवाओं में। राज्य के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की सूचनाएं भी मिली हैं, जिन्हें ठीक करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

प्रमुख उम्मीदवार और मतदान की प्रक्रिया

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस की विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला सहित 1,027 उम्मीदवार मैदान में हैं।

ईवीएम में खराबी

कैथल जिले के रसूलपुर गांव के बूथ नंबर 156 पर मॉक पोल के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी आई, जिसे बाद में ठीक कर दिया गया। हालांकि, इस कारण चुनाव प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई।

प्रमुख हस्तियों का मतदान

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और दावा किया कि भाजपा इस बार 2014 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने पहली बार मतदान किया और युवाओं से सबसे अनुकूल उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।

राजनीतिक दलों का दावा

सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की उम्मीद कर रही है। मतदान की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

राहुल गांधी बोले- आपका हर वोट संविधान की रक्षा करेगा

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हरियाणा के मेरे भाइयों और बहनों, आज प्रदेश में अत्यंत महत्वपूर्ण चुनाव है। सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलें और कांग्रेस को वोट दें।” उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वो किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान, हर वर्ग की भागीदारी, सामाजिक सुरक्षा और हर परिवार की खुशहाली के लिए वोट करें। गांधी ने कहा, “कांग्रेस को दिया आपका हर वोट संविधान की रक्षा करेगा और भाजपा के अत्याचारों के विरुद्ध आपका हथियार बनेगा। हमें हरियाणा में 36 बिरादरियों की सरकार बनानी है, सबकी हिस्सेदारी वाली सरकार, न्याय की सरकार बनानी है, कांग्रेस की सरकार बनानी है।”

अत्याचार-अन्याय को हराकर नए सबेरे का आगाज करियेः प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हरियाणा के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों आप सबको मेरी राम-राम। आज मतदान का शुभ दिन है। 10 सालों के कुशासन वाले राज का अत्याचार किसानों, कर्मचारियों नौजवानों, पहलवानों, माताओं-बहनों, व्यापारियों, वंचित तबकों- सबने झेला है।” उन्होंने कहा कि इस कुशासन में लोगों से उनकी नौकरी, कमाई, पेंशन, राशन छीनकर उन्हें खून के आंसू रुलाये गए। उन्होंने कहा कि हरियाणावासियों के शरीर पर पड़ी लाठियों की एक-एक चोट 10 सालों के अत्याचारी शासन की गवाह है। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये वक्त अपने लोकतान्त्रिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए अन्याय-अत्याचार वाली सत्ता पर वोट से चोट करने का है। उन्होने लोगों से आह्वान किया, “भारी संख्या में मतदान करिये और अत्याचार-अन्याय को हराकर हरियाणा के लिए एक नए सवेरे का आगाज करिये।”

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

2 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

3 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

5 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

5 hours ago