Follow Us:

हिमाचल प्रदेश का ये पारंपरिक व्यंजन है पोषक तत्वों से भरपूर

समाचार फर्स्ट |

पर्वतों से घिरे हिमाचल राज्य के पारंपरिक भोजन में जायके के साथ पोषक तत्वों को भी महत्व दिया गया है। यहां के भोजन में भी मोटे अनाजों को महत्व दिया गया है। हिमाचल प्रदेश का सर्वाधिक लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन रेहड़ू है। शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां पर रेहड़ू न बनाया जाता हो। इसका कारण यह है कि पौष्टिक होने के अलावा इसे बनाने में गृहणियों को ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती। इसे दो मिनट में तैयार किया जा सकता है। रेहड़ू दही व लस्सी दोनों से बनाया जाता है और इसे दाल व सब्जी के साथ भी खा सकते हैं।

 

विशेषज्ञों की राय

यहां के आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार रेहड़ू के लिए सीधे दही का प्रयोग करने बजाय इसे लस्सी से बनाएं तो यह स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभप्रद है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लस्सी में वसा की मात्रा कम हो जाती है। लस्सी से तैयार किया गया रेहड़ू पचने में भी आसान होने के अलावा आतों को भी स्वस्थ-सक्रिय बनाता है। इसके सेवन से कब्ज व पेट के रोगों में भी राहत मिलती है।