Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा में लिवर रोग की स्पैशल ओपीडी 22 को, पदमश्री डॉ. योगेश चावला देंगे सेवाएं

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश के ख्याति प्राप्त लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ योगेश चावला फोर्टिस कांगड़ा में 22 दिसंबर रविवार को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध करवाएंगे। स्पेशल लिवर क्लीनिक में कंस्लटेशन शुल्क मात्र 100 रुपए लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ योगेश चावला लिवर संबंधी बीमारियों के उपचार में देश के श्रेष्ठ विशेषज्ञों में से एक हैं। उन्हें लिवर के जटिल रोगों के उपचार में महारत है। वह पीजीआई चंडीगढ़ में डायरेक्टर व विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। लिवर रोग उपचार के क्षेत्र में कई उपलब्धियां उनके नाम हैं।

हिमाचल प्रदेश में बढ़ती लिवर की बीमारियों के मद्देनजर डॉ चावला ने फोर्टिस कांगड़ा को मार्गदर्शन देने का फैसला लिया है। इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा स्थानीय बाशिंदों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में डॉ चावला की सेवाएं यहां ली जा रही हैं।