Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा में शनिवार को होगी छाती और श्वास संबंधित रोगों की सेपेशल ओपीडी

डेस्क |

फोर्टिस कांगड़ा में छाती एवं श्वास से संबंधित रोगों की विशेष ओपीडी शनिवार (18 दिसंबर) को सुबह साढ़े नौ से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जा रही है। इस ओपीडी में फोर्टिस मोहाली के विशेषज्ञ चिकित्सक डा. अमित कुमार मंडल फोर्टिस कांगड़ा में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

डा. अमित कुमार मंडल को श्वास, टीबी रोग एवं फेफड़ों के रोगों के उपचार में डीएनएम और डीएनबी की डिग्री प्राप्त है। साथ ही इन्टेन्सिव केयर मेडिसिन में भी विशेष डिग्री प्राप्त की है। डा. मंडल को इस क्षेत्र में 19 वर्षों का आपार अनुभव है। इस विशेष ओपीडी के चलते अब श्वास से संबंधित बीमारियों का उपचार फोर्टिस कांगड़ा में उपलब्ध है।