Follow Us:

क्या आप जानते हैं अंकुरित लहसुन खाने के ये फायदे?

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, यह तो सभी जानते ही हैं। हजारों सालों से लोग लहसुन का उपयोग प्राकृतिक औषधि के रूप में करते आ रहें है। इसके खाने से शरीर का रक्तचाप स्थिर रहने के साथ कोलेस्ट्राल एवं दिल संबंधी बीमारियों के खतरे कम होते है। लेकिन आप य‍ह शायद ही जानते होंगे कि अंकुरित लहसुन आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है। तो आइए हम आपको बताते है कि अंकुरित लहसुन आपके लिए कितना फायदेमंद होता है।

जानिए अंकुरित लहसुन खाने के फायदे:-

– लहसुन में फाइटोन्‍यूट्रियंट और एंटीऑक्‍सीडेंट तत्व मौजूद होने के कारण इसका रोज सेवन करना चाहिए। जिससे कैंसर जैसी बीमारियों के सैल नहीं बन पाएंगे और आप कैंसर रोग के खतरे से सुरक्षित रहेंगी।

– अंकुरित लहसुन का सेवन दिल के लिए फायदेमंद है। यह रक्त के निर्बाध संचार और हृदय तक रक्त के आसानी से संचारित होने में मददगार होता है।

– अकुंरित लहसुन के सेवन करते रहने से त्वचा संबंधी समस्याओं के भी निदान पाए जा सकते हैं। इसके तत्व चेहरे की झुर्रियों को बनने से रोकते है। जिससे समय से पहले बुढ़ापा नहीं झलकता है ।

– यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है,और कई तरह की बीमारियों से आपकी रक्षा करता है।

– यह खून की धमनियों के द्वार को खोलने में मदद करती है। जिससे खून का प्रवाह तेजी से बढ़ते हुए पूरे शरीर में प्रवाहित होता है।   जिससे दिल संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है।

– आज के समय में ज्यादातर लोग डिमेंशिया जैसी बीमारी से ग्रस्त है। इस बीमारी के होने से इंसान की याददाश्त कमजोर हो जाती   है और भूलने की बीमारी से रोज के कामों को करने में दिक्कते बढ़ने लगती है। इस बीमारी से बचने के लिए अंकुरित लहसुन का   सेवन करना सबसे अच्छा उपचार माना जाता है।