हिमाचल विधानसभा में 6 दिन से चला आ रहा गतिरोध टूटा, 5 कांग्रेसी सदस्यों का निलबंन रदद

<p>हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में हुए हंगामें के 6 दिन से दोनों पक्षों के बीच चला आ रहा गतिरोध आज ख़त्म हो गया। विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ विपक्ष के सदस्य की बैठक में गतिरोध समाप्त करने पर सहमति बनी। उसके बाद संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने सदन में निलंबन को वापस लेने का प्रस्ताव लाया और निलंबित विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विनय कुमार, सुंदर सिंह, हर्षबर्धन चौहान और सतपाल रायजादा का निलंबन वापस ले लिया।&nbsp;</p>

<p>विपक्ष की तरफ से आशा कुमारी ने कहा कि लोकतांत्रिक परम्पराओं का सम्मान करते हुए सदस्यों के निलबंन को वापस लेने पर सहमति बनी है। आगे से सदन के अंदर बेहतर माहौल बने इस के लिए दोनों पक्ष भाषा पर संयम रखें। इसमें कांग्रेस की तरफ से धनी राम शांडिल और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गतिरोध ख़त्म करने को लेकर धन्यवाद किया।</p>

<p>मुख्यमंत्री जय रम ठाकुर ने कहा कि 26 फ़रवरी को जो हुआ उसको भूलकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान मीडिया ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की बात जनता तक पहुंचाई लेकिन मज़ा आमने-सामने चर्चा में आता है। विवाद कितना भी बड़ा हो हल संवाद से ही होता है। विपक्ष का स्वागत है सबको मिलकर अपने दायित्व को निभाना है। इसी के साथ विपक्ष के पांचों सदस्यों का निलंबन सर्वसम्मति से वापिस ले लिया गया।</p>

<p>गतिरोध ख़त्म होने के बाद अब 6 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए जाने वाले बजट में विपक्ष मौजूद रहेगा। गतिरोध को ख़त्म करने के लिए कॉमरेड राकेश सिंघा ने अहम भूमिका अदा की व विधानसभा अध्यक्ष के दखल के बाद गतिरोध समाप्त हो गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

40 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

1 hour ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

3 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

5 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago