एयरपोर्ट विस्थापितों को दिया जाएगा फैक्टर वन के तहत मुआवजा, 660 करोड़ का प्रस्ताव तैयार: राकेश पठानिया

<p>कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर हो रहे विरोध में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया सरकार का पक्ष रखने धर्मशाला पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार से जो भी विस्थापित होंगे उन्हें बसाया जाएगा और उन्हें फैक्टर वन के तहत मुआवजा दिया जाएगा। एयरपोर्ट विस्तार से जिला कांगड़ा सहित प्रदेश की पर्यटन की दृष्टि से दशा और दिशा बदल जाएगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के चलते विस्थापित होने वाले लोगों के मुआवजे हेतू 660 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। जो भी विस्थापित होंगे, उनके लिए अलग से टाउनशिप विकसित की जा सकती है। एयरपोर्ट विस्तार पर विपक्ष द्वारा लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, ऐसे में सकारात्मक माहौल खड़ा करना अति जरूरी है।</p>

<p>पठानिया ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के पास पर्यटन को लेकर विजन है, एयरपोर्ट का विस्तार होने से उच्च घरानों के पर्यटकों का प्रदेश में आगमन होगा, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी बढ़ेगा। इस अवसर पर धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया भी उनके साथ थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

14 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago