राहुल के हिमाचल आने से पक्की होगी BJP की जीत: अनुराग

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को ऊना में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मंडी दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल के कदम शुभ हैं। अगर राहुल हिमाचल आएंगे तो बीजेपी को इसका लाभ जरूर होगा और बीजेपी की जीत पक्की होगी। अनुराग ने कहा कि आज कांग्रेस के ही आधे से ज्यादा लोग राहुल गांधी को अपना नेता नहीं मानते हैं।

सांसद ने कहा कि देशभर में कांग्रेस अलग थलग पड़ चुकी है और हिमाचल 19वां राज्य होगा, जहां बीजेपी विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है, भ्रष्टाचार चरम पर है। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस के सीएम, मंत्री और विधायकों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।

अंब अंदौरा से अंबाला के लिए नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

अनुराग ठाकुर ने ऊना रेलवे स्टेशन पर अंब अंदौरा से अंबाला के लिए नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही अनुराग ने ऊना रेलवे स्टेशन पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कूड़ादान स्थापित करके स्वच्छता का संदेश दिया। अनुराग के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक वीरेंद्र कंवर और पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा भी उपस्थित रहे।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

4 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

5 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

5 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

7 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

7 hours ago