मांगा था सस्ता बिजली-पानी लेकिन मिली सस्ती शराब: सुक्खू

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार के नई शराब नीति के फैसले को शर्मसार बताया है। सुक्खू ने कहा कि लोगों को सरकार से सस्ते बिजली-पानी और सीमेंट की उम्मीद थी। लेकिन सरकार ने शराब को सस्ती कर लोगों को नशे की लत डालने का रास्ता जरूर साफ किया है। सुक्खू ने सरकार के इस फैसले को पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पहले ही युवा पीढ़ी नशे की लत से प्रभावित और सरकार ने शराब को सस्ती कर इसे और बढ़ावा देने जा रही है। अब वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल प्रदेश में भी पंजाब की तरह नशा निवारण केंद्र खोलने पड़ेंगे। सुक्खू ने कहा कि नशा किसी भी तरह का हो उसे किसी भी कीमत पर सस्ता नहीं किया जाना चाहिए ।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीमेंट के दाम सरकार के नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं। बिजली के दाम सरकार बिना लोगों को बताया धीरे-धीरे बढ़ा रही है। पानी के बिल खासे महंगे हो चुके हैं इन सब चीजों पर सरकार को कंट्रोल करना चाहिए था ना कि शराब को सस्ता करने चाहिए था। कांग्रेस पार्टी सरकार के इस फैसले का पूरी तरह विरोध करती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

3 seconds ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

3 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

7 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

7 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

7 hours ago