BJP स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ताओं ने सुना PM मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा का वर्चुअल संबोधन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सम्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के गौरवमयी क्षण के अवसर पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा मुख्यालय दीपकमल में उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्बोधन को सुना और कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना दिवस की बधाई दी।

सुरेश कश्यप ने कहा कि 6 अप्रैल, 1980 को पार्टी की स्थापना हुई थी, तब से लेकर आज तक पार्टी अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होनें कहा कि पार्टी की स्थापना के शुरूआती समय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी संघर्ष किया लेकिन हमारे नेतृत्व ने, कार्यकर्ताओं ने इस संघर्ष को अवसर मानते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहे और ये उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि संसद में 2 सदस्यों से शुरू हुई पार्टी आज देश नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और केन्द्र सहित अधिकतर प्रदेशों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकारें हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का मूलमंत्र पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति का विकास है। उन्होनें कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए स्वयं से पहले पार्टी और पार्टी से पहले देश है। हमारे कार्यकर्ता इसी भावना को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं और निरंतर करते रहेंगे। कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे पार्टी की विचारधारा को, पार्टी के कार्यक्रमों को समाज में प्रचारित करें ताकि आम जनमानस भाजपा की कार्यपद्धति एवं विचारों से जुड़ सकें। पार्टी के स्थापना दिवस के इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

Samachar First

Recent Posts

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

9 mins ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

5 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

6 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

6 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

6 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

21 hours ago