बिंदल की अध्यक्षता में हुई बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक, कार्यसमिति की बैठक को लेकर हुई चर्चा

हिमाचल बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक बुधवार को बीजेपी मुख्यालय शिमला में प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेषरूप से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में 15 और 16 मार्च, 2020 को पांवटा साहिब में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी ने संसदीय क्षेत्रों तथा जिलों दायित्वों का विभाजन किया।

इस मौके पर बिंदल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि उनसे पूर्ण समय पार्टी को देना अपेक्षित है। उन्होनें कहा कि हम सबका लक्ष्य 2022 के विधान सभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। उसके लिए दिन-रात मेहनत करें, लगातार प्रवास करें। उन्होनें कहा कि सभी पदाधिकारियों को कोई न कोई संगठन की जिम्मेदारी दी जा रही है, उसको सभी पूरी लग्न व निष्ठा से निभाएं।

हर बूथ में बैठक में अप्रैल और मई माह में संगठन की मजबूती की दृष्टि से विस्तारक योजना के अंतर्गत विस्तारक निकाले जाएंगे। हर संसदीय क्षेत्र के हर मंडल से 10 कार्यकर्ता दूसरे संसदीय क्षेत्र के मण्डलों में जाकर 15 दिन कार्य करेंगे। बैठक में हर बूथ पर 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती पर समरसता दिवस, 23 जून डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर अखण्ड भारत दिवस, 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर शहीद सम्मान दिवस, 25 सितम्बर को पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अंत्योदय दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में अपना बूथ-सबसे मजबूत योजना को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए भी विस्तृत योजना बनाई गई।

बैठक के समारोप सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेशहित व जनहित में लगातार काम कर रही है। उन्होनें पार्टी पदाधिकारियों से सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया ताकि 2022 में मिशन रिपीट के सपने को साकार किया जा सके।

Samachar First

Recent Posts

मतदान के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने शुरू किया साइकिल अभियान

जून को हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान…

1 hour ago

भारत और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज गति से गिर रहा: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरे भारत में और हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

18 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

18 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

19 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

19 hours ago