केरल की मदद के लिए आगे आए CM जयराम, 5 करोड़ की मदद का ऐलान

<p>हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केरल सरकार को 5 करोड़ रुपये के सहायता की घोषणा की है। केरल में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण वहां जन-जीवन बुरी तरह बेहाल हो चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बाढ़ की वजह से केरल में स्थिति काफी नाजुक है। लेकिन, मुसीबत की इस घड़ी में सारा देश केरल के साथ खड़ा है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने आशा जाहिर की है कि बाढ़ जैसे मुश्किल हालात से जल्द ही केरल उबर जाएगा। उधर, केरल सरकार भी लगातार बाढ़ प्रभावितों के लिए दिन-रात काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद केरल के बाढ़ वाले इलाकों का जायजा ले चुके हैं और केंद्र की तरफ से 5 सौ करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया गया है।</p>

<p>गौरतलब है कि बाढ़ की वजह से केरल अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। राज्य इस समय पिछले 100 साल में आए सबसे ज्यादा भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है। यहां 80 बांधों को खोला गया है और सभी नदियों में बाढ़ जैसी है। मई से अब तक 324 लोगों की मौत होने के बाद शनिवार को 23 और शव मिले। पानी के बहाव में लोगों के शव तैरते हुए देखे जा रहे हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

17 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

17 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

17 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

17 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

17 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

18 hours ago