CM ने प्रदेशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं, बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए हम तैयार

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दशहरा पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कुल्लू में आयोजित होने वाले दशहरे मेले की अंतराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान एवं महत्व है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रोहतांग पास में बर्फबारी के चलते फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।</p>

<p>उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि आपातकालीन स्थिति में किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणधीन चिकित्सा संस्थान एम्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि एम्स का शीघ्र निर्माण होने से हिमाचल प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों की जनता भी लाभान्वित होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

5 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

5 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

7 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

8 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

9 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

10 hours ago