देश- विदेश में झूठ बोलने का कांग्रेस ने तोड़ा रिकॉर्ड :अनुराग ठाकुर

<p>हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला मंडी के धर्मपुर में जारी महिला संबोधन में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता में ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा फ़र्ज़ी नाम से एम. फ़िल डिग्री हासिल करने की घटना उजागर होने पर इसे राहुल गांधी को देश ही नहीं बल्कि विदेशी संस्थानों को गुमराह करने वाला व्यक्ति बताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा &rdquo;कांग्रेस पार्टी झूठ की ठेकेदार है जिसमें इनके केंद्रीय नेतृत्व से लेकर स्थानीय नेता शामिल हैं। राहुल गांधी ने समय-समय पर देश की जनता और संस्थानों को ग़लत तथ्यों, झूठे दावों और फ़र्ज़ी आंकड़ों के ज़रिए गुमराह करने का प्रयास किया है। देश तो देश अब विदेशों में भी इनके द्वारा किए गए फ़र्ज़ीवाड़े सामने आ रहे हैं।</p>

<p>राहुल ने अमेठी में नामांकन के दौरान जो हलफनामा भरा, उसके मुताबिक वह ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल पास हैं। साल 1995 में उन्होंने यह डिग्री डेवलपमेंट इकनॉमिक्स में हासिल की थी, पर विश्व विद्यालय का सर्टिफिकेट बताता है कि न सिर्फ उसमें लिखी तारीखें गलत हैं, बल्कि जो कोर्स उन्होंने लिया उसका भी नाम सहीं नहीं लिखा था। राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी रॉल विंसी नाम से कराया गया था और यूनिवर्सिटी के मुताबिक, उन्होंने 2004-2005 में एमफिल की पढ़ाई की, जबकि उनके हलफनामे में 1994-95 लिखा था।</p>

<p>अनुराग ठाकुर ने कहा कि अतिउत्साह में झूठ बोलने और भ्रम फैलाने का राहुल गांधी का लम्बा ट्रैक रिकार्ड है। हाल ही राफ़ेल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को कोर्ट का फ़ैसला बताते हुए बिना रिपोर्ट को पढ़े और तथ्यों को जाने बिना ही इन्होंने झूठ पर आधारित कैंपेंन शुरू कर दिया। जिसके ख़िलाफ़ हमारी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के अवमानना की याचिका दायर कर दी है। देश की संवैधानिक संस्थाओं और गणमान्यों पर अपनी सहूलियत के हिसाब से मिथ्या आरोप लगाने में राहुल गांधी एक सेकेंड का भी समय नहीं लगाते। संसद में राफ़ेल पर ऑडियो टेप की प्रमाणिकता सिद्ध करने पर ये कैसे पीछे हटे थे इसका गवाह पूरा देश है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2859).jpeg” style=”height:1275px; width:825px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago