पॉलिटिक्स

बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल के विरोध में उतरी कांग्रेस, राठौर ने केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

केंद्र सरकार बजट सत्र में राष्ट्रीय बैंकों के लिए बैंकिंग लॉ अमेंडमेंट बिल यानी बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक लाने वाली है। इस बिल के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर विरोध करने जा रही है। बिल के विरोध में देशभर के बैंकों में 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल रहेगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भी बैंक यूनियनों के विरोध को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर सुनियोजित ढंग से बैंकों का निजीकरण करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर राष्ट्रीय बैंक का निजीकरण करने जा रही है। सरकारी योजनाओं का पैसा निजी बैंकों के माध्यम से लाभर्थियों तक पहुंचाया जा रहा है जिससे सरकारी बैंक घाटे में चल रहे हैं।

राठौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्वेत पत्र जारी कर बताएं कि केंद्र और प्रदेश की सरकारी योजनाओं का कितना पैसा सरकारी बैंक में है और कितना पैसा निजी बैंक में आता है। कांग्रेस पार्टी बैंकों के निजीकरण की निंदा करती है।

बता दें कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2021 को पेश किए बजट में बैंकों के प्राइवेटाइजेशन का ऐलान किया था। अब सरकार ने तेजी से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा शीतकालीन सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक लाने की भी तैयारी की जा रही है। इस विधेयक के जरिए सरकार बैंकों का निजीकरण कर इनमें अपनी न्यूनतम हिस्सेदारी घटाकर 26 फीसदी कर सकती है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 16 और 17 दिसंबर को बैंकों में दो दिन की देशव्यापी हड़ताल की जायेगी। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस नौ सरकारी बैंकों के यूनियन का संयुक्त मंच है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago