कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची कांग्रेस मुख्यालय, संभाला पदभार

<p>कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाई गईं प्रियंका गांधी गांधी ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंची। जहां पर उन्होंने पूरे विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।</p>

<p>बता दें कि कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में वह खासकर यूपी के लिए प्रभावशाली मानी जा रहीं हैं। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियाें का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिए करने वाली हैं। इस सिलसिले में उनके 11 फरवरी को वह लखनऊ पहुंच सकती हैं।</p>

<p>प्रियंका 7 जनवरी को पहली बार पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई हुई है।</p>

<p>गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका को आवंटित हुए कमरे के बाहर उनके नाम का नेमप्लेट लगा दिया गया था। प्रियंका गांधी को राहुल गांधी के बगल वाला कमरा आवंटित किया गया है। बताया जा रहा है राहुल गांधी महासचिव के पद पर होने के दौरान इसी कमरे में बैठा करते थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

  Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

12 hours ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

  Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

12 hours ago

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

15 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

16 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

16 hours ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

16 hours ago