जयराम सरकार को सता से उखाड़ने के लिए कांग्रेस जल्द शुरू करेगी निर्णायक आंदोलन: अग्निहोत्री

<p>देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में भोटा चौंक से लेकर गांधी चौक तक भाजपा सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। वहीं, पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतों और किसानों के मुद्दों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल का ज्ञापन सौंपा। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार को सता से उखाडने के लिए जल्द ही निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा। उइसकी रूपरेखा बजट सत्र के बाद आला कमान के साथ बैठकर तय की जाएगी।</p>

<p>नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज किसानों का शोषण करने के साथ अत्याचार किया जा रहा है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूंजीपतियों के लिए भी केन्द्र सरकार ने कानून बनाए हैं जिनका कांग्रेस सिरे से विरोध करती है । उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए जरा सी महंगाई होने पर भाजपा सडकों पर उतर जाती थी लेकिन आज स्वयं सता में होते हुए महंगाई ने लोगों की कमर तोड दी है तो भाजपा क्यों चुप है।</p>

<p>नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कर्जा बढता जा रहा है और मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं कि कर्जा चुकाया गया है। आज प्रदेश के कोष की दुर्गति हो गई है जिससे जनता पर बोझ बढता जा रहा है। आज कर्मचारी वर्ग भी सरकार से हताश है और उनकी मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। बेरोजगारी बढ गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना समय में हुई लोगों की मौत पर सरकार को उनके परिजनों मुआवजा देना चाहिए।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago