<p>पच्छाद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा के लिए बागी प्रत्याशियों को मनाना कठिन हो रहा है। भाजपा सरकार और संगठन दोनों बागियों को मनाने में लगे हैं। सूत्रों के अनुसार टिकट वितरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से आशीष सिकटा को फोन पर सीएम जयराम ठाकुर से बात करने का आग्रह किया गया, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया।</p>
<p>नामांकन वाले दिन भी राजगढ़ में सिकटा को बात के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने कहीं ओर नहीं, बल्कि अपने समर्थकों से पास आकर बात करने को कहा। इस बीच समर्थकों के तेवर देखकर यह संभव नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि टिकट आवंटन को लेकर मंडल भी खुश नहीं था। उन्होंने इस बारे में हाईकमान को भी जानकारी दे दी थी। संगठन ने काफी मुश्किल से मंडल को मनाया। दयाल प्यारी को मनाने में भी सरकार और संगठन के लोग संपर्क कर रहे हैं।</p>
<p>यदि भाजपा का एक या दोनों बागी प्रत्याशी आशीष सिकटा और दयाल प्यारी चुनावी मैदान में डटे रहे तो भाजपा की राह आसान नहीं होगी। पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीआर मुसाफिर ने साढ़े तेईस हजार से अधिक मत हासिल किए थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप तीस हजार मत प्राप्त हुए थे तो इस तरह से 77 हजार के करीब मतों से कश्यप ने चुनाव जीता था और यह दोनों ही प्रत्याशी जो भाजपा से बगावत कर आजाद खड़े हुए हैं। इससे अधिक नुकसान भाजपा को कर सकते हैं ऐसे में अगर जयराम सरकार बागियों को मनाने में असफल रहती है तो कहीं ना कहीं पर की सीट पर नुकसान होना तय है।</p>
Chopal car accident: चौपाल-पुलवाहल मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों…
Maharishi Valmiki Jayanti Kangra: महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा…
पधर/ मंडी: प्रदेश में नेशनल हाई-वे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) फोरलेन के दोनों तरफ…
HimachalHighCourt: हिमाचल हाईकोर्ट के जस्टिस तरलोक सिंह चौहान प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश…
EME Rising Day Celebration: इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियर (ईएमई) का 82वां राइजिंग डे समारोह कटोच पैलेस…
धर्मशाला। हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के…