पॉलिटिक्स

हिमाचल कांग्रेस का विस्तार, 12 नए चेहरों को जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। पार्टी हाईकमान ने दो महासचिव, आठ सचिव, एक मीडिया पैनलिस्ट और एक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने से पहले यह नियुक्तियां की गई हैं। इसमें शशि शर्मा और भुवनेश्वर गौड़ को महासचिव बनाया गया है। इसी तरह दयाल प्यारी, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल चौहान, राजेश कुमार, राकेश नेगी, भूपेंद्र डोगरा और बोधराज भारद्वाज को सचिव बनाया गया है।

अजय सिंह को मीडिया पैनलिस्ट में जगह दी गई है। इसी तरह ज्ञान चंद बढालिया को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। दो साल पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी का गठित की थी।

इसमें 19 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव और 69 सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा राज्य कार्यकारिणी में 44 सदस्यों को शामिल किया गया है। दो सालों के भीतर कुछ और नियुक्तियां की गई हैं। उपचुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी मीडिया विभाग, मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्तियां की गई थी। पार्टी का कहना है कि हर क्षेत्र को संगठन में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इसलिए नई नियुक्तियां की गई हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान एक नवंबर से शुरू होना था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन के कारण कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम पांच नवंबर तक स्थगित कर दिए हैं। अब यह अभियान पांच नवंबर के बाद ही शुरू होगा। सदस्यता अभियान सितंबर 2022 तक चलेगा। इसी के आधार पर जिला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चुनाव होना है।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

3 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

3 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

3 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

3 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

3 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

19 hours ago