रजनी पाटिल ने भारत बचाओ रैली में हिमाचल कांग्रेस की भागेदारी को सराहा, कहा- उपस्थिति दर्शाती है कि हिमाचल में कांग्रेस मजबूत और एकजुट है

<p>नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में हिमाचल कांग्रेस की भागेदारी को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने खूब सराहा। उन्होंने दिल्ली आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह उपस्थिति दर्शाती है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मजबूत और एकजुट है। उन्होंने कहा कि यह मजबूती का संदेश पूरे देश मे जाएगा।</p>

<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी दिल्ली पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी तादाद में भारत बचाओ के इस अभियान में उनकी उपस्थिति से साफ है कि लोग भाजपा के कुशासन से अब मुक्ति चाहते है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के प्यार और समर्थन से कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है।</p>

<p>इससे पूर्व आज सुबह मंडी हाउस के परिसर में प्रदेश भर के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी रजनी पाटिल व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।रैली में छः हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से गदगद नेताओं ने पहाड़ी धुन के साथ दोनों नेताओं की अगुवाई में रामलीला मैदान को कूच किया।कार्यकर्ता इतने जोश में थे कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को कंधे पर उठा कर नया जोश भर दिया।प्रदेश के कांग्रेसजन अपनी पहाड़ो पहनाबे में रैली में अपनी अलग ही छटा विखेर रहे थे।पार्टी हाई कमान ने भी हिमाचल की इस जोश के लिए सरहाना की।</p>

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

14 mins ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

15 mins ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

17 mins ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

19 mins ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

21 mins ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

23 mins ago