राष्ट्रगान से शुरू हुआ शीतकालीन सत्र, दिवंगत सदस्यों को किया गया याद

सोमवार दोपहर 2 बजे से धर्मशाला के तपोवन में हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए सत्र में विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सभी माननीय सदस्यों का स्वागत किया। 6 दिन तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही चार पूर्व सदस्यों जय किशन शर्मा, विक्रम सिंह कटोच, राम रत्तन ठाकुर और गंधर्व सिंह के निधन पर शोकोदग्गार के साथ शुरू हुई।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मॉनसून सत्र औऱ शीतकालीन सत्र के बीच की छोटी सी अवधि के दौरान चार पूर्व विधानसभा सदस्यों का निधन हिमाचल के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पूर्व विधायक जय किशन शर्मा का 74 वर्ष की आयु में ऊना में निधन हो गया। वह 1998 में हरोली विधानसभा से निर्वाचित हुए और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। जय किशन शर्मा कुशन व्यक्तित्व, समाजसेवी तथा मंझे हुए राजनीतिज्ञ थे। एक हादसे में उनका आधा शरीर पैरालिसिस से ग्रसित हो गया था। उनके निधन पर सदन उनको श्रदांजलि देता है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सदस्य रहे विक्रम सिंह कटोच निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उनका गत अक्टूबर माह में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया विक्रम कटोच 1972 इंदौरा से विधायक और हिमाचल प्रदेश में राज्य मंत्री भी रहे। बीडीसी से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। राम रत्तन ठाकुर के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उनका 83 वर्ष की आयु में नवंबर माह में निधन हुआ। कांगड़ा शाहपुर में 1977 में जनता पार्टी से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। भाजपा ने उन्हें दो बार टिकट दिया। वह 4 माह तक आपातकाल के दौरान जेल में भी रहे। सरपंच के रूप में उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ था।

जय राम ठाकुर ने शोकोदग्गार को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज ही पूर्व सदस्य रहे गंधर्व सिंह का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1990 में चम्बा जिला के बनीखेत से सदस्य चुने गए थे। सदन माननीय सदस्यों के निधन पर संवेदना प्रकट करता है व आत्म शांति की प्रार्थना करता है। वहीं, नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी चारों दिवंगत आत्माओं के लिए शोक व्यक्त किया और पूरे विपक्ष को इस शोकोदगार में शामिल किया।

उन्होंने कहा कि जय किशन शर्मा हरोली विधानसभा से सदस्य रहे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण 15 साल तक हादसे के बाद बिस्तर पर रहे। उनके परिवार ने उनकी खूब सेवा की। बिस्तर पर रहते हुए भी वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास के लिए सराहना करते थे। अग्निहोत्री ने विक्रम कटोच की सेवाओं को याद किया और उनके कामों की सराहना की। गंधर्व सिंह जो कि बनीखेत से सदस्य रहे और राम रत्तन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Samachar First

Recent Posts

विश्व के दूसरे सबसे लंबे रोपवे के निर्माण का रास्‍ता साफ, टेंडर की मंजूरी, 15 स्टेशन होंगे

Shimla ropeway project: राजधानी शिमला में बनने वाले विश्व के दूसरे और देश के…

6 hours ago

Chamba News: पोस्‍टमास्‍टर ने उपभोक्‍ताओं के हड़पे 12.37 लाख , नौकरी से बर्खास्त

Postmaster Embezzlement Case:  चंबा जिले के दरेकड़ी डाकघर के पोस्टमास्टर को उपभोक्ताओं की आरडी और…

7 hours ago

पंजाब ने हिमाचल के धान की खरीद पर लगाई रोक, नालागढ़ व मलपुर में ही होगी बिक्री

Punjab Stops Paddy from Himachal : पंजाब की कृषि मंडियों ने इस बार हिमाचल प्रदेश…

7 hours ago

प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Pre-Matric Scholarship for SC ST Students: भारत सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए…

7 hours ago

Mandi News: बेटियों ने दी मुखाग्नि तो हर आंख हुई नम, खूब छलके आंसू

18 माह तक कैंसर से जंग लड़ने बाद मौत से हारा कुफरी का कृष्ण…

7 hours ago

Himachal: रोल प्ले में जिला सिरमौर के छात्र रहे अव्वल

State-Level Role Play Competition Solan : एससीईआरटी सोलन में सोमवार से दो दिवसीय राज्य…

8 hours ago