धूमल ने अटल को दी श्रद्धांजलि, कहा- हिमाचल से अलग ही स्नेह और लगाव था

<p>धूमल ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान धूमल ने कहा कि अटल जी के अपने मूल्यों और आदर्शों पर आधारित अपनी राजनीति से भारत में विकास और सुशासन के युग की शुरुआत हुई। आज हर भारतीय के परम प्रिय भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल की गहराइयों से नमन।</p>

<p>धूमल ने कहा कि अटल एक व्यक्ति नहीं हैं, विचार हैं। अटल जी जीवन नहीं संस्कार हैं। इसे भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता ने अपने जीवन में अपनाया है और अटल जी के आदर्शों के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी देश के हर जनमानस की सेवा में लगी हुई है। इस दौरान धूमल जी कुछ समय के लिए भावुक हुए और अटल जी के साथ बिताए हुए समय को याद किया और उन्होंने बताया की अटल जी का हिमाचल प्रदेश से कुछ अलग ही स्नेह और लगाव था। उन्हें जब भी समय मिलता था तो वह हिमाचल आकर अपना समय व्यतीत किया करते थे।</p>

<p>हिमाचल पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से 1998 से पहले सड़कों का बहुत ज्यादा आभाव होने के कारण हिमाचल वासियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परंतु प्रधानमंत्री सड़क योजना को अटल जी द्वारा शुरू करने पर आज हिमाचल में हर गांव के लिए सड़क है। हिमाचल में सड़कों का जाल है तो सिर्फ अटल जी की देन है और अटल जी भले ही शारीरिक रूप में हमारे साथ नहीं है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

2 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

3 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

3 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

3 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

4 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

4 hours ago