मुख्यमंत्री ने सरकार के तीन साल के मौके पर रिज मैदान पर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

<p>हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने आज 3 साल पूरे कर लिए हैं। 3 सालों के कार्यकाल पूरा करने पर हिमाचल प्रदेश में &nbsp;कोरोना के चलते कोई बड़ा जश्न और समारोह नहीं हो रहा है। इसी बीच सरकार वर्चुअल तरीके से प्रदेश के जनता की बीच जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री ने सरकार के कामों को बताने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, ग्रामीण विकास,पंचायती राज, और लोक निर्माण विभाग के कामों को लेकर &nbsp;प्रदर्शनी लगाई गई है। सरकार के 3 सालों के कामकाज में पर्यटन विभाग और अन्य महत्वपूर्ण विभागों को प्रदर्शित किया गया है।&nbsp;</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शनी में सरकार के तीन साल के विकास को दिखाया गया है। कोविड के चलते विकास कार्यों में जो बाधा पहुंची है उसे आने वाले &nbsp;2 सालों में गति प्रदान की जाएगी। सरकार के तीन साल पूरे होने पर विपक्ष काला दिवस मना रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लंबे समय तक सत्ता में रहे हैं। कुर्सी चले जाने पर उनका काला दिवस मनाना वाजिब है।</p>

<p>वहीं, इसके बाद प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। दोपहर बाद 1:00 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago