<p>हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 साल तक के लोगों को धीमी रफ़्तार से वैक्सीन लगाई जा रही है। इसकी मुख्य वजह हिमाचल में वैक्सीन की कमी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल के सभी युवाओं को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन अभी सरकार को 1 लाख 7 हज़ार ही वैक्सीन की डोज़ पहुंची है उसी डोज़ को लगाया जा रहा है।</p>
<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि 1 जून से यदि कोरोना के मामलों और मृत्यु दर में गिरावट आती है तो चरणबद्ध तरीके से बाज़ारों को खोला जा सकता है। बाज़ारों को खोलने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी उनसे मिले थे। उनको भी यही कहा गया है कि हिमाचल में मामलों में तो गिरावट आई है लेकिन मृत्यु दर में कमी नहीं आ रही है। ऐसे में हालात सुधरते है तो बंदिशों को छूट पर विचार किया जाएगा।</p>
Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…
Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…
रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…
Political Tension Escalates: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…
एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…