<p>कोरोना को लेकर लगे कर्फ्यू के बीच सरकार हर सुविधा और हर क्षेत्र की ओर ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए कर्फ्यू के दृष्टिगत प्रदेश के सेब बागवानों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के बागवानों को कीटनाशक, खाद तथा पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री की कोई कमी न हो।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों तथा बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को बागवानों को घरद्वार के समीप अथवा गांव के आधार पर कीटनाशक, खाद और पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।</p>
<p>जय राम ठाकुर ने कहा कि बागवानों को समयबद्ध आधार पर मधुमक्खी के बक्से औऱ एंटी हेलनेट की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गुजरात से एंटी हेलनेट की आपूर्ति में तेजी लाई जाए, ताकि इन्हें समय पर बागवानों को उपलब्ध करवाया जा सके। प्रदेश सरकार, सरकारी और निजी क्षेत्रों में एंटी हेल गन के लिए सिलेंडरों की आपूर्ति भी करेगी।</p>
<p> </p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…