बाबा हरदीप की सुक्खू को चेतावनी, सबूत दें-नहीं तो कोर्ट में घसीटे जाएंगे

इंटक प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप को हटाने पर कांग्रेस में खूब घमासान मचा हुआ है। अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं ने सुक्खू के इस फैसले का अंदरखाते विरोध किया तो वहीं अब बाबा हरदीप ने भी सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिमला में बाबा हरदीप ने साफ कहा कि सुक्खू के अध्यक्ष रहते वे आगामी लोकसभा चुनावों में समर्थन नहीं करेंगे।

किया मानहानि का दावा

बाबा ने चुनौति देते हुए कहा कि 7 दिनों में सुक्खू राष्ट्रीय अध्यक्ष को संगठन अध्यक्ष से हटाये जाने के दस्तावेज पेश करें। अन्यथा सुक्खू के खिलाफ उन्हें बदनाम करने के लिए मानहानि का दावा किया जाएगा। यहां तक कि सुक्खू ने जिसे प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है वे किसी भी ट्रेड यूनियन का प्राथमिक सदस्य तक नहीं है। ऐसे में ये साफ होता है कि सुक्खू की ये नियुक्ति कितनी वाज़िव और संवैधानिक है।

बाबा हरदीप ने कहा कि सुक्खू कांग्रेस के सभी फ्रन्टल संगठनों को बर्बाद करने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस का सफाया करने में लगें हैं। इंटक कांग्रेस संगठन नहीं, केवल कांग्रेस की विचारधारा का समर्थन करता है, इस लिहाज से सुक्खू को कोई अधिकार नहीं कि वे किसी को इंटक से बर्खास्त करें।

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

14 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

45 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

1 hour ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago