कोरोना मरीज़ों के प्रति सरकार की सोच ठीक नहीं, तभी हो रही कोविड सेंटर में आत्महत्या: सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पीड़ित महिला के आत्महत्या करने पर अनेक सवाल उठ रहे हैं। इस पर अब विपक्ष के नेताओं ने सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष औऱ कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाए हैं। सुक्खू ने कहा कि कोरोना मरीजों को लेकर सरकार की सोच ठीक नहीं है। इसी का नतीजा है कि संक्रमित मरीजों को उचित इलाज न मिलने पर आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

कोविड-19 अस्पतालों में मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल रहा। इससे वे हताश हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने जनता को उसी के हाल पर छोड़ दिया है। कोरोना की रोकथाम के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे। सुक्खू ने सुझाव दिया कि अस्पतालों में दाखिल संक्रमितों की काउंसलिंग भी कराई जानी चाहिए ताकि वे अवसादग्रस्त न हों। कोरोना मानसिक रूप से भी मरीजों को कमजोर रहा है। दिन-ब-दिन प्रदेश में मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए सरकार को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। लेकिन, सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

संक्रमण से मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग अपनी रणनीति की समीक्षा करे। अस्पतालों में मरीजों को दाखिल करने के लिए भी काफी माथापच्ची चल रही है। हमीरपुर के मरीजों को नेरचौक मंडी भेजने पर ऐतराज जताया जा रहा है। उन्होंने जयराम सरकार से मांग की है कि सरकार कोरोना मरीजों को उचित उपचार मुहैया कराने के साथ ही उनकी उचित देखभाल का प्रबंध करे। अन्य बीमारियों के मरीजों का भी अस्पतालों में उपचार किया जाए। अस्पताल अन्य मरीजों को नहीं देख रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

10 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago